तेहरान में रूस के राजदूत ने कहा है कि ईरान और इंटर-नेशनल एटमिक एजेंसी का गहरा सहयोग, ईरान के एटमी प्रोग्राम के पीसफ़ुल होने की सबसे सा़फ निशानी है।फ़ार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान में रूस के राजदूत लवान जागारियान ने कज़ाकिस्तान में ईरान और 5+1 के बीच बातचीत की तारीख करीब होने के अवसर पर कहा कि रूसी अधिकारियों का मानना है कि ईरान अपने एटमी प्रोग्राम के पीसफुल होने को साबित कर सकता है।जागारियान ने ईरान के खिलाफ पश्चिम की एकतरफा पाबन्दी के विरोध पर आधारित रूसी अधिकारियों के रुख़ को दोहराते हुए कहा कि रूस, ईरान और ईरानी सरकार के खिलाफ सभी एकतरफा पाबन्दी के खिलाफ है।रूसी राजदूत के अनुसार मास्को के अधिकारियों का कहना है कि ईरान, इंटर-नेशनल एटमी एजेंसी के साथ सहयोग जारी रखकर अपने एटमी प्रोग्राम के पीसफुल होने को साबित कर सकता है।
20 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 393225
तेहरान में रूस के राजदूत ने कहा है कि ईरान और इंटर-नेशनल एटमिक एजेंसी का गहरा सहयोग, ईरान के एटमी प्रोग्राम के पीसफ़ुल होने की सबसे सा़फ निशानी है...